28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / Rising Stars Asia Cup 2026: पाकिस्तान लगाएगा खिताबी जीत की हैट्रिक या श्रीलंकाई टीम बनेगी चैंपियन? जानें कब और कहां देखें लाइव

Rising Stars Asia Cup 2026: पाकिस्तान लगाएगा खिताबी जीत की हैट्रिक या श्रीलंकाई टीम बनेगी चैंपियन? जानें कब और कहां देखें लाइव

Sri Lanka A vs Pakistan A Final: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए की भिड़ंत होगी। जानें कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला और भारत में कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:42 PM IST

ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला श्रीलंका-ए और पाकिस्तान के बीच होगा। (Photo- IANS)

SL-A vs PAK-A Final: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में श्रीलंका-ए ने भारत-ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान-ए ने बांग्लादेश-ए को 5 विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। पाकिस्तान-ए की कप्तानी अब्दुल समद कर रहे हैं, जबकि श्रीलंका-ए की कमान पवन रत्नायके के हाथों में है। फाइनल में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

कैसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड?

पाकिस्तान अब तक तीन बार एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीत चुका है, जबकि श्रीलंका ने 2017 और 2018 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। हालांकि, पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर के प्रारूप में 2019 और 2023 में खिताब जीता था, जबकि टी20 प्रारूप में 2025 में चैंपियन बनी थी। वहीं, श्रीलंका ने अपने दोनों खिताब (2017 और 2018) 50 ओवर के प्रारूप में जीते थे।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आयोजन 50 ओवर के प्रारूप में किया जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान-ए की नजर इस प्रारूप में तीसरी बार ट्रॉफी जीतने पर होगी। वहीं, श्रीलंका-ए की टीम भी आठ साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Sri Lanka A vs Pakistan A: लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

श्रीलंका-ए और पाकिस्तान-ए के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

दोनों स्क्वॉड

श्रीलंका-ए टीम: पवन रत्नायके (कप्तान), लसिथ क्रूसपुले, जनिथ लियानागे, चमिका हीनाटिगाला, रविंदु फर्नांडो, निशान मदुष्का, शारुजन शनमुगनाथन, सिनेथ जयवर्धने, निपुन धनंजय, विजयकांत व्यासकांत, लाहिरू समरकून, वानुजा सहन, दुविंदु रणतुंगा, गरुका संकेत और दुलाज समुधिता।

पाकिस्तान-ए टीम: अब्दुल समद (कप्तान), अहमद दानियाल, दानिश अजीज, फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, मोहम्मद इमरान रंधावा, माज़ सदाकत, मोहम्मद हसनैन, रोहेल नजीर, साद मसूद, शहजैब खान, शमील हुसैन, सुफियान मुकीम और अली रजा।