1- पहली पारी में स्कोर 300 रन तक पहुंचाना होगा: भारतीय टीम ने पहली पारी में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका है। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल सके, जबकि केएल राहुल 25 रन, देवदत्त पडिक्कल 21 रन, कप्तान शुभमन गिल 17 रन, ऋषभ पंत 23 रन और वॉशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर आउट हो गए। यदि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतना है, तो उसे हर हाल में पहली पारी का स्कोर 300 रन तक पहुंचाने की कोशिश करनी होगी।