28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / आज ही के दिन क्रिकेट जगत में मचा था तहलका, रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में ठोके थे 43 रन

आज ही के दिन क्रिकेट जगत में मचा था तहलका, रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में ठोके थे 43 रन

रुतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टर फाइनल में शिवा सिंह के एक ओवर में 7 छक्के जड़कर 43 रन बनाए थे। जानिए उनके ऐतिहासिक दोहरे शतक और इस अनोखे रिकॉर्ड की पूरी कहानी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 28 Nov 2026, 11:45 AM IST

Ruturaj Gaikwad: seven sixes in one over.

रुतुराज गायकवाड़। (Photo- IANS)

Ruturaj Gaikwad: क्रिकेट के मैदान पर कई बड़े रिकॉर्ड बनते हैं। कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जिन पर यकीन करना भी मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही एक कारनामा भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने किया था। उन्होंने एक ओवर में 43 रन ठोककर इतिहास रच दिया था। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी के सामने गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आया था। यह ऐतिहासिक कारनामा 28 नवंबर 2022 को हुआ था। मुकाबला विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया था। महाराष्ट्र की ओर से कप्तानी कर रहे रुतुराज गायकवाड़ शानदार लय में थे। उन्होंने मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाए।

शिवा सिंह के एक ओवर में बरसे सात छक्के

महाराष्ट्र की पारी का 49वां ओवर चल रहा था। उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी की जिम्मेदारी शिवा सिंह के पास थी। उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह ओवर उनके लिए मुश्किल साबित होगा। रुतुराज ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद को भी बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। तीसरी और चौथी गेंद पर भी लगातार छक्के जड़े। पांचवीं गेंद नो बॉल थी। इस पर भी रुतुराज गायकवाड़ ने छक्का लगा दिया। इसके बाद फ्री हिट मिली। उन्होंने उस गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। ओवर की आखिरी गेंद को भी उन्होंने आसमान के पार पहुंचा दिया। इस तरह इस ओवर में कुल 43 रन बने। इसमें सात छक्के और एक नो बॉल का अतिरिक्त रन शामिल था। शिवा सिंह के लिए यह ओवर किसी बुरे सपने जैसा रहा।

दोहरा शतक लगाकर महाराष्ट्र को दिलाई थी जीत

रुतुराज का बल्ला सिर्फ इसी ओवर में नहीं चला था। उन्होंने पूरे मुकाबले में गेंदबाजों की जमकर खबर ली। रुतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंदों पर नाबाद 220 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 16 छक्के शामिल थे। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम 272 रन ही बना सकी। महाराष्ट्र ने यह मुकाबला 58 रन से जीत लिया।

इस पारी के साथ रुतुराज गायकवाड़ ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। यह रिकॉर्ड आज भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की मिसाल है। रुतुराज की इस पारी ने साबित कर दिया कि क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है। एक ओवर में 43 रन बनाकर उन्होंने ऐसा कारनामा किया, जिसे भुलाना आसान नहीं है।