28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs NZ: टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी आई सामने, क्राइस्टचर्च टेस्ट में नहीं की होती ये चूक तो फ्रंटफुट पर होता भारत

IND vs NZ: टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी आई सामने, क्राइस्टचर्च टेस्ट में नहीं की होती ये चूक तो फ्रंटफुट पर होता भारत

IND vs NZ 2nd Test: क्राइस्टचर्च टेस्‍ट के दूसरे दिन ही भारत बैकफुट पर पहुंच गया है। इस मैच में भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी फील्डिंग रही है। अगर फील्डर्स ने 3 कैच नहीं नहीं छोड़े होते और मिस फील्‍ड से रन नहीं दिए होते तो टीम इंडिया फ्रंटफुट पर होती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:49 PM IST

IND vs NZ 2nd Test

भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs NZ 2nd Test: क्राइस्‍टचर्च टेस्‍ट में न्‍यूजीलैंड के पहली पारी में 356 रन के जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक अपनी पहली पारी में 116 के स्‍कोर पर शीर्ष छह विकेट गंवा दिए हैं। अब यहां से मेजबान टीम काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है, जबकि मेहमान टीम इंडिया बैकफुट पर पहुंच गई है। इसके पीछे की वजह भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोरी फील्डिंग है। भारतीय फील्‍डर्स ने अगर कुछ कैच नहीं टपकाए होते और मिस फील्‍ड में रन नहीं लुटाए होते, तो भारत इस मैच में मजबूत स्थिति में होता।

भारतीय फील्‍डर्स ने कम से कम 50 रन एक्स्ट्रा दिए

पहले दिन का खेल खत्‍म होने के बाद भारतीय टीम क्राइस्‍टचर्च टेस्‍ट में बराबरी की स्थिति में थी, लेकिन दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। स्मिथ, जैमीसन और मैट हेनरी ने ब्लंडेल के साथ बल्‍लेबाजी करते हुए निचले क्रम में जरूरी रन बनाए। आकाश दीप ने पांच विकेट हॉल लिया, लेकिन उनकी गेंदबाजी में फील्‍डर्स ने तीन कैच टपकाए। कैच छूटने, रन-आउट के कुछ मौके छूटने और मिस फील्ड से भारतीय फील्‍डर्स ने कम से कम 50 रन एक्स्ट्रा दिए।

केएल राहुल ने छोड़ा टॉम लैथम का कैच

टॉम लैथम ने न्‍यूजीलैंड के लिए 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि उन्‍हें बहुत पहले ही आउट किया जा सकता था। जब वह 29 रन बनाकर खेल रहे थे, तो 14.1 ओवर में आकाश दीप की गेंद पर केएल राहुल ने उनका कैच छोड़ दिया था।

देवदत्‍त पडिक्‍कल ने टपकाया मैट हेनरी का कैच

न्‍यूजीलैंड की पारी के दौरान 107वें ओवर की आखिरी गेंद पर आकाश दीप को एक और विकेट लेने का मौका मिला था। इस बार आकाश की गेंद मैट हेनरी के बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर गली की ओर गई, जहां देवदत्‍त पडिक्‍कल के पास सुनहरा मौका था, लेकिन उन्‍होंने भी कैच छोड़ दी।

गुरनूर बराड़ ने भी आकाश दीप को किया निराश

तीसरा कैच न्‍यूजीलैंड की पारी के दौरान 113वें ओवर की आखिरी गेंद पर छूटा। इस बार भी गेंदबाज आकाश दीप ही थे। मैट हेनरी ने इस बार लॉन्ग-ऑन की तरफ बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद काफी ऊंची मिड ऑन पर चली गई। जहां गुरनूर बराड़ के पास अच्‍छा मौका था, लेकिन उन्‍होंने भी आकाश दीप को निराश ही किया।