28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs NZ 2nd Test: 13 नो बॉल, 50 एक्सट्रा और 4 कैच ड्रॉप, दूसरे दिन ही भारतीय टीम की हालत हो गई खराब

IND vs NZ 2nd Test: 13 नो बॉल, 50 एक्सट्रा और 4 कैच ड्रॉप, दूसरे दिन ही भारतीय टीम की हालत हो गई खराब

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया 116 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी है। भारतीय टीम ने गेंदबाजी और फील्डिंग में गलतियां कीं, वहीं बल्लेबाज भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:04 PM IST

Shubman Gill Statement

भारतीय टेस्‍ट टीम के कप्‍तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: BCCI)

India vs New Zealand 2nd Test: क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की हालत खराब नजर आ रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 116 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया इस हालत की जिम्मेदार खुद है। उसने इन दो दिनों के खेल में इतनी ढेर सारी गलतियां की हैं, जिससे ये हालत होनी ही थी। न्यूजीलैंड को पारी के 26वें ओवर में पहला झटका लगा था और 44वें ओवर तक 4 बल्लेबाज आउट हो गए। बीच के 18 ओवरों में भारत ने 4 विकेट निकाले, लेकिन आखिरी 6 विकेट के लिए उसे 72 ओवर गेंदबाजी करनी पड़ी।

पहली पारी में भारत ने छोड़े 4 कैच

दो दिन के खेल में न सिर्फ गेंदबाजों ने गलती की, बल्कि फील्डर्स ने भी निराश किया और 4 कैच ड्रॉप किए। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने 50 के आसपास अतिरिक्त रन दिए, जिसमें 13 नो बॉल शामिल हैं। इसके बाद जब बल्लेबाजी शुरू हुई तो सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन दोनों बड़ी पारी नहीं खेल पाए। शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत ने भी निराश किया।

पहली पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल अपना खाता तक नहीं खोल सके और मैट हेनरी की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। पडिक्कल ने 20 गेंदों में 21 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 80 गेंदों का सामना करने के बाद 25 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने।

240 रन से पीछे है टीम इंडिया

ऋषभ पंत ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। पंत 39 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर दिन की आखिरी गेंद पर 10 रन बनाने के बाद आउट हुए। ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारतीय टीम अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 240 रन पीछे है और टीम के पास सिर्फ 4 विकेट बचे हैं।

गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 2 विकेट निकाले। वहीं, काइल जेमीसन ने 33 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए। मैट हेनरी और नाथन स्मिथ भी एक-एक विकेट चटकाने में सफल रहे।