28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / बांग्लादेश क्रिकेट के बड़े सितारे की विदाई तय, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार खेलेंगे टेस्ट

बांग्लादेश क्रिकेट के बड़े सितारे की विदाई तय, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार खेलेंगे टेस्ट

बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2027 में मीरपुर में खेला जाने वाला पहला टेस्ट उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 28 Nov 2026, 7:54 PM IST

Mushfiqur Rahim set to retire test

मुशफिकुर रहीम। (Photo- IANS)

Mushfiqur Rahim: बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम जल्द ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने 28 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। तमीम इकबाल ने साफ किया कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद मुशफिकुर रहीम संन्यास लेने जा रहे हैं। इस फैसले की जानकारी कुछ दिन पहले ही उन्होंने दी थी। मैंने उनसे खुद घोषणा की बात कही थी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल आगे बताया कि मैंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संन्यास नहीं लेने का अनुरोध किया था। वह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बड़े खिलाड़ी हैं। मैं चाहता हूं कि उनकी विदाई सम्मानजनक तरीके से हो। हालांकि मुशफिकुर रहीम के अनुरोध पर मैं खुद यह घोषणा कर रहा हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ मीरपुर टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा।

तमीम इकबाल ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि इतने शानदार खिलाड़ी ने संन्यास लेने का फैसला किया है। लेकिन हमें इस टेस्ट मैच को एक यादगार आयोजन बनाना चाहिए।

टेस्ट में बांग्लादेश के सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर

मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 108 मैच की 199 इनिंग में 7062 रन हैं। 39 वर्षीय क्रिकेटर ने इसी महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। इतना ही नहीं, बांग्लादेश के वे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं।

मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश की ओर से टेस्ट क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 219 रन है, जिसे उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था। यह टेस्ट क्रिकेटर में किसी भी बांग्लादेशी क्रिकेटर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। उन्होंने 2013 में पहला दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। इसके साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बने थे।

टेस्ट और टी20I से पहले ही ले चुके हैं संन्यास

बांग्लादेश के क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम पहले ही टी20I और वनडे से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के जल्दी बाहर होने के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।