28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / SMAT 2026: बदल गई मुंबई की टीम, श्रेयस अय्यर के साथ भारत ए टीम के 2 स्टार्स की भी हुई एंट्री, देखें अपडेटेड स्क्वॉड

SMAT 2026: बदल गई मुंबई की टीम, श्रेयस अय्यर के साथ भारत ए टीम के 2 स्टार्स की भी हुई एंट्री, देखें अपडेटेड स्क्वॉड

Syed Mushtaq Ali Trophy 2026 के सुपर लीग चरण के लिए मुंबई ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है, जबकि सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:57 PM IST

New Zealand vs India 4th ODI.

श्रेयस अय्यर (Photo- IANS)

Mumbai Full Squad for SMAT 2026: भारत के घरेलू टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के सुपर लीग स्टेज मुकाबले 30 नवंबर से शुरू होंगे। इस स्टेज से पहले मुंबई की टीम ने अपने स्क्वॉड में 3 बड़े बदलाव किए हैं। टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को मुंबई ने अपनी 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। हालांकि, टीम की कप्तान सूर्यकुमार यादव ही होंगे। इसका मतलब ये है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की कप्तानी में श्रेयस अय्यर खेलेंगे।

न्यूजीलैंड में टी20-वनडे सीरीज में रहे थे कप्तान

शनिवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने टीम घोषित की। सुपर लीग राउंड सोमवार से नागपुर में शुरू हो रहा है। 31 वर्षीय अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के 'व्हाइट-बॉल' दौरे के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उस दौरे पर उन्होंने भारत को पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 3-2 से जीत दिलाई थी। इसके अलावा, माउंट माउंगानुई में खेले गए आखिरी दो वनडे मैचों में भी उन्होंने टीम की कप्तानी की थी, जिसमें एक जीत और एक हार मिली थी। भारत ने वह सीरीज 3-1 से जीती थी।

मुंबई ने अपने सात लीग मुकाबलों में से छह में जीत हासिल कर ग्रुप डी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके ग्रुप से विदर्भ ने भी अगले दौर में जगह बनाई है। चयनकर्ताओं ने टीम में ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियान और सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी शामिल किया है। ये दोनों खिलाड़ी दोहा में हुए 'मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप' में इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, जहां सेमीफाइनल में श्रीलंका ए से आठ विकेट से हारने के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

सुपर लीग में मुंबई को आंध्र, पंजाब और राजस्थान के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। वे 30 नवंबर को आंध्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद 2 दिसंबर को पंजाब और 4 दिसंबर को राजस्थान का सामना करेंगे। दोनों सुपर लीग ग्रुप की शीर्ष टीमें 6 दिसंबर को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट की दो बार की चैंपियन मुंबई ने आखिरी बार 2024/25 सीजन में ट्रॉफी जीती थी, जब उन्होंने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मध्य प्रदेश को पांच विकेट से हराया था।

मुंबई का अपडेटेड स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, दिव्यांश सक्सेना, मैक्सवेल स्वामीनाथन, सुवेद पारकर, तुषार देशपांडे, मुशीर खान, शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, मोहित अवस्थी, साईराज पाटिल, सूर्यांश शेडगे, अथर्व अंकोलेकर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर) और तनुष कोटियान।