बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि मांगों को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, महापौर, विधानसभा अध्यक्ष, स्थानीय विधायक और सांसद के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए सभी प्रतिनिधि सुबह 10 बजे अग्रसेन भवन में एकत्र होंगे। वहां से संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने जाएंगे। सर्वसमाज का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात पहुंचाकर शहर में मांस विक्रय की व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की जाएगी।