
राजनांदगांव में SP अंकिता शर्मा का साहसिक रूप (Photo Source- Patrika)
Vijayadashami 2026: तेज-तर्रार और दबंग आईपीएस अधिकारी तथा राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने विजयादशमी के पावन पर्व पर एक बार फिर अपने अदम्य साहस और अनूठे अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया है। शस्त्र पूजा के दौरान उन्होंने पारंपरिक कर्मकांड के साथ आधुनिक मारक हथियार एके-47 को हाथों में थामा और हवाई फायरिंग कर अपनी बुलंदी का संदेश दिया।
मां दुर्गा की आराधना और शक्ति के इस पर्व पर महिला पुलिस अधीक्षक का यह रूप बुराई पर अच्छाई की जीत और नारी शक्ति के असली स्वरूप को चरितार्थ करता नजर आया। बस्तर के नक्सल प्रभावित बीहड़ों में लोहा मनवाने वाली अंकिता शर्मा ने यह साबित कर दिया है कि सुरक्षा और कर्तव्य पथ पर महिला अधिकारी किसी भी चुनौती से पार पाने में पूरी तरह सक्षम हैं। इस साहसिक दृश्य ने न सिर्फ पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि महिला नेतृत्व हर मोर्चे पर दुर्गा का रूप बनकर सुरक्षा का चक्रव्यूह भेदना जानती है।
Updated on:
20 Oct 2026 06:27 pm
Published on:
20 Oct 2026 06:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
