Rajnandgaon Voter List: मतदाता सूची को सही, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नागरिक 31 अक्टूबर तक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, दर्ज विवरणों में संशोधन कराने और नियमानुसार नाम विलोपित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु और अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है।