सदन में मामला शांत नहीं होने के बाद विपक्षी पार्षदों ने बैठक से बहिर्गमन करने का निर्णय लिया। विपक्ष के पार्षद सदन से बाहर निकल गए। इसके बाद कुछ समय के लिए सामान्य सभा की कार्यवाही को लेकर राजनीतिक माहौल गरम रहा। नगर निगम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सामान्य सभा की बैठक में कुल आठ विषयों पर चर्चा और निर्णय प्रस्तावित था। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदनों की स्वीकृति, जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा विषय, विभिन्न स्थानों के नामकरण, यूनिपोल लगाने के लिए निविदा, दुकानों के पुनर्निर्माण और नाला निर्माण से जुड़े प्रस्ताव शामिल थे।