21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / अकवान तूफान ने बिगाड़ा खेती का गणित, 48 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी बंद, किसानों को लौटना पड़ा

अकवान तूफान ने बिगाड़ा खेती का गणित, 48 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी बंद, किसानों को लौटना पड़ा

Paddy Purchase Center: अकवान तूफान के असर से जिले में बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 112 धान खरीदी केंद्रों में से 48 में खरीदी बंद रही। खेतों में खड़ी और खलिहान में रखी फसल को बचाने की चुनौती बढ़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 21 Nov 2026, 10:58 AM IST

Paddy Procurement Closed

503 करोड़ का कर्ज लेकर खेती कर रहे किसान (Photo Source- Patrika)

Paddy Procurement Closed: बंगाल की खाड़ी से उठे अकवान तूफान का असर जिले में साफ दिखाई दिया। गुरुवार रात में रिमझिम बारिश हुई। फिर शुक्रवार को दिनभर फुहारें पड़ती रही। आसमान में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसल के साथ काटकर खलिहान में रखी धान की उपज को भी बारिश से बचाना किसानों के लिए चुनौती बन गया है।

मौसम विभाग ने 21 नवंबर को भी बारिश की संभावना जताते हुए जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 22 नवंबर से मौसम साफ होने के आसार हैं। बारिश के कारण शुक्रवार को धान खरीदी व्यवस्था भी प्रभावित रही। जिले के 112 खरीदी केंद्रों में से 48 केंद्रों में खरीदी नहीं हो सकी। खराब मौसम को देखते हुए कई केंद्रों में किसानों को उपज लेकर आने से रोक दिया गया। कुछ किसान टोकन के आधार पर धान लेकर पहुंच गए थे, जिन्हें वापस लौटना पड़ा।

Chhattisgarh Weather: खरीदे उपज को बचाने रात से मशक्कत

खरीदी केंद्रों में बारिश से धान को बचाने के लिए कैप कवर की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, कुछ केंद्रों में कर्मचारियों को सुबह धान ढकने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। शेड वाले केंद्रों में सीमित स्तर पर खरीदी जारी रही। छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

पहले तूफान से उबरे नहीं, फिर क्षति

किसानों की परेशानी इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि पखवाड़ेभर पहले आए तूफान अर्णव के कारण खेतों में खड़ी धान की करीब 30 से 40 फीसदी फसल गिर गई थी। खेतों में नमी बनी हुई थी, जो अब तक सूख नहीं पाई थी। किसान गिरी फसल की कटाई की तैयारी कर रहे थे, लेकिन फिर से उठे तूफान के बाद आई बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसान ओमप्रकाश साहू, खिलावन निषाद और डेरहा राम वर्मा के
मुताबिक बारिश और बदली से दलहन-तिलहन तथा सब्जी फसलों को नुकसान होगा। नमी बढऩे से कीट प्रकोप की आशंका भी है।

ठंड बढ़ी, अलाव का ले रहे सहारा बारिश और ठंडी हवाओं से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री कम होकर 21 डिग्री दर्ज किया गया। ठिठुरन बढऩे से लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। इधर, खरीफ सीजन की खेती के लिए जिले के किसानों ने 503 करोड़ रूपए का कर्ज लिया है। ऐसे में मौसम की मार से फसल प्रभावित होने की आशंका ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।

रविंद्र सोनी, जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार, जो किसान खराब मौसम के कारण शुक्रवार को धान बेचने से वंचित हुए हैं, वे अपनी सुविधा अनुसार दूसरे दिन का टोकन लेकर अपनी उपज बेच सकते हैं। किसानोंं को यह सुविधा दे रहे हैं।