मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है। वहीं, हवा के झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस शक्तिशाली मौसमी सिस्टम का प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।