जानकारी के अनुसार, जैजैपुर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान दो लड़कों पर चाकू से हमला किया गया। हमलावरों ने दोनों को निशाना बनाते हुए जानलेवा वार किए। हमले में एक युवक के पेट में चाकू लगने से वह घायल हो गया, वहीं दूसरे युवक के हाथ में चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवकों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर पहुंचाया।