जानकारी के अनुसार, घटना दीपावली की रात की है। ग्राम कमरीद में गोविंद ऑटो पार्ट्स एवं गैरेज में अचानक आग लग गई। शुरुआत में आग दुकान के अंदर लगी, लेकिन कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान रखे होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। दुकान से उठती आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आसपास के लोगों ने जब दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।