हादसे का शिकार हुए शीतल साहू पत्रकार थे। दुर्घटनाग्रस्त कार पर 'मीडिया एग्जीक्यूटिव' लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि परिवार रायपुर से अपने घर जा रहा था, तभी टीला एनीकट के पास यह दुर्घटना हुई। हालांकि, कार किस वजह से अनियंत्रित हुई और नदी में कैसे गिरी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।