
मैं श्रद्धा जायसवाल हूं। मैं पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। वर्तमान में मैं रायपुर, छत्तीसगढ़ में राजस्थान पत्रिका में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं। यहां मुझे करीब 2 साल हो चुके हैं। इस दौरान मैंने क्राइम, राजनीति, सरकारी आदेश, सामाजिक कार्यक्रम, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कई विषयों पर खबरें लिखी हैं। पत्रकारिता ने मुझे हर दिन कुछ नया सीखने का अवसर दिया है। राजस्थान पत्रिका में काम करते हुए मैंने खबरों को बेहतर तरीके से समझना, तथ्यों की जांच करना और उन्हें सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना सीखा है। यहां के अनुभव ने मेरे लेखन और रिपोर्टिंग कौशल को मजबूत बनाया है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि लोगों तक सही और महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाने का माध्यम है। मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने का प्रयास करती हूं। राजस्थान पत्रिका में काम करते हुए मुझे अनुभवी साथियों का मार्गदर्शन मिला, जिसने मेरे पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
बिहार चुनाव
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
