रायपुर@हिमांशु शर्मा। Digital Life Certificate: रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को पेंशन संबंधी औपचारिकताओं के लिए अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। रायपुर रेल मंडल ने पेंशनभोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के सात स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) बनाने के लिए विशेष शिविर शुरू किया है। यह अभियान 2 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगा।