8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार बाइक हादसे में दो भाइयों की मौत

Road accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 8 Nov 2026, 7:18 PM IST

Accident News

रोड एक्सीडेंट (Representational Photo)

Kanker Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दीपावली की खुशियों के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। सरोना थाना क्षेत्र के धनेसरा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाइयों नंदकिशोर टेकाम और दुवेश टेकाम की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई दीपावली के लिए पटाखे खरीदने घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे के कारण उनकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Diwali celebrations turn to mourning two brothers die in a high speed motorcycle