23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Prayer Meeting Controversy: प्रार्थना सभा और धर्मांतरण को लेकर कांकेर में फिर बढ़ा तनाव, 3 दिन से गांव में डटी पुलिस

Religious Conversion News: कांकेर के बड़े तेवड़ा गांव में प्रार्थना सभा को लेकर फिर विवाद सामने आया। धर्मांतरण की आशंका के बीच ग्रामीणों के जुटने से तनाव की स्थिति बनी, जिसके बाद तीन दिन से पुलिस बल तैनात है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Police

ग्रामीणों के विरोध के बाद बड़े तेवड़ा में तनाव (Photo Source- Patrika)

Prayer Meeting Controversy: कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में प्रार्थना सभा को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति सामने आई है। एक ग्रामीण के घर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बाद गांव में प्रार्थना सभा और धर्मांतरण की आशंका को लेकर चर्चा शुरू हो गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और संबंधित घर के सामने भीड़ जमा हो गई। स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना मिलने पर आमाबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर हालात को नियंत्रित किया।

Bade Tewda News: तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद तत्काल स्थिति को संभाल लिया गया, लेकिन गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। घटना के तीन दिन बाद भी गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस की टीम गांव में लगातार निगरानी कर रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

घर में लोगों के जुटने के बाद फैली चर्चा

बताया जा रहा है कि बड़े तेवड़ा गांव में एक ग्रामीण के घर अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की जानकारी आसपास के लोगों को मिली। इसके बाद गांव में यह चर्चा फैल गई कि वहां प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की ओर से धर्मांतरण की आशंका भी जताई गई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से क्या पुष्टि हुई है, यह अलग जांच का विषय है। प्रार्थना सभा और धर्मांतरण की चर्चा के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर संबंधित घर के सामने पहुंच गए। लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही आमाबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और भीड़ को नियंत्रित किया।

Kanker Latest News: पुलिस रख रही पूरे मामले पर नजर

मामले के बाद पुलिस गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। तीन दिन से पुलिस बल की मौजूदगी बनी हुई है। पुलिस का फोकस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद को बढ़ने से रोकने पर है। ग्रामीणों से भी शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।बड़े तेवड़ा में प्रार्थना सभा और धर्मांतरण को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति बन चुकी है। यही वजह है कि इस बार भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एकत्र होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।