14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSB जवान ने उठाया खौफनाक कदम, सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर दी जान

कांकेर के कुहचे SSB कैंप में हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
SSB Jawan Suicide

SSB Jawan Suicide: कुहचे SSB कैंप में हुई घटना(photo-patrika)

SSB Jawan Suicide: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में SSB कैंप के अंदर एक जवान ने कथित तौर पर सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना अंतागढ़ के पास कुहचे गांव स्थित SSB कैंप की बताई जा रही है। जवान की मौत के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही SSB अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक जवान की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kanker Crime News: कुहचे SSB कैंप में हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते उसने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद अधिकारियों को दी गई सूचना

जवान के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही कैंप के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद कैंप में सुरक्षा व्यवस्था और जवान से जुड़ी परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फॉरेंसिक टीम भी करेगी जांच

घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस जवान के साथियों और कैंप से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।

आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।