10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वॉशरूम भी नहीं जा सकते’ 7 यात्रियों को छोड़ आगे बढ़ी बस, नरसिंहपुर से जगदलपुर जा रहा था परिवार

Chhattisgarh News: कांकेर बस स्टैंड में वॉशरूम से लौटने में हुई देरी के बाद बस वाले की बदसलूकी सामने आई है। बहस के बाद 7 यात्रियों को छोड़कर आगे निकल गई..
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh news, kanker news,

7 बुजुर्ग यात्रियों को छोड़ आगे बढ़ी बस ( Photo - Patrika )

Jagdalpur News: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से जगदलपुर अपने परिवार के साथ सफर कर रहे सात बुजुर्ग यात्रियों के साथ कांकेर में ऐसा व्यवहार हुआ, जिसने यात्री सुविधा और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ( Chhattisgarh News ) परिवार का आरोप है कि कांकेर बस स्टैंड पर वॉशरूम से लौटने में कुछ देर हुई तो बस स्टाफ ने इंतजार करने के बजाय दो यात्रियों से कथित तौर पर कहा ’’चलना है तो चलो… नहीं तो उतर जाओ।’’ इसके बाद दोनों यात्रियों को बस से उतार दिया गया और बस उनका सामान लेकर जगदलपुर की ओर रवाना हो गई।

Chhattisgarh News: यात्री नीचे, सामान बस में और बस निकल गई

परिवार का कहना है कि दोनों यात्रियों के उतरने के बाद बस आगे बढ़ गई और उनका सामान भी बस में ही रह गया। कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों ने दूसरी गाड़ी की मदद से जगदलपुर पहुंचकर अपने परिजनों से संपर्क किया। घटना ने सार्वजनिक परिवहन में बुजुर्ग यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उम्रदराज यात्रियों के लिए कुछ मिनट का अतिरिक्त इंतजार सामान्य मानवीय व्यवहार का हिस्सा माना जाता है, लेकिन परिवार का आरोप है कि यहां उन्हें सुविधा देने के बजाय बीच सफर में ही छोड़ दिया गया।

नरसिंहपुर से ट्रेन से पहुंचे थे रायपुर

बताया गया कि मध्यप्रदेश के नरङ्क्षसहपुर से एक परिवार जगदलपुर आने के लिए निकला था। परिवार के सभी सात सदस्य बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक के थे। परिवार पहले ट्रेन से रायपुर पहुंचा। इसके बाद मंगलवार सुबह रायपुर से जगदलपुर के लिए मनीष ट्रैवल्स की बस में सवार हुआ।

सवाल बस के छूटने का नहीं, व्यवहार का भी

परिवार वालों का कहना है कि इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 60 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों को वॉशरूम से लौटने में हुई कुछ मिनट की देरी इतनी बड़ी वजह थी कि उन्हें सफर के बीच में ही बस से उतार दिया जाए? परिवार के आरोप सही हैं तो यह मामला केवल बस सेवा से जुड़ी असुविधा नहीं, बल्कि बुजुर्ग यात्रियों के साथ संवेदनशील व्यवहार का भी है।

कांकेर में वॉशरूम जाने के बाद बिगड़ा मामला

परिवार के अनुसार बस कांकेर बस स्टैंड पहुंची तो सभी यात्रियों ने वॉशरूम जाने के लिए बस से उतरने का निर्णय लिया। उम्र अधिक होने के कारण परिवार के सदस्यों को वापस बस तक पहुंचने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। इसी दौरान बस चलने लगी। परिवार का आरोप है कि बस में मौजूद दो सदस्यों ने बस रोकने के लिए कहा तो उन्हें जवाब मिला कि ’’गाड़ी नहीं रुकेगी, चलना है तो चलो, नहीं तो उतर जाओ।’’ इसके बाद दोनों यात्रियों को बस से उतार दिया गया।