25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanker Naxal News: जंगल में जमीन के नीचे छिपा था हथियारों का जखीरा, जवानों ने किया बरामद

कांकेर के मोरखंडी जंगल में सुरक्षाबलों ने जमीन के नीचे छिपाया गया नक्सली डंप बरामद किया। कार्रवाई में 4 भरमार बंदूक, बैरल, वायरलेस सेट, GPS, सोलर प्लेट और अन्य सामग्री जब्त की गई।
2 min read
Google source verification
Kanker Naxal News

Kanker Naxal News: जंगल में जमीन के नीचे छिपा था हथियारों का जखीरा(photo-patrika)

Kanker Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखंडी गांव के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा नक्सलियों का डंप बरामद किया। संयुक्त टीम ने मौके से 4 भरमार बंदूक, 3 बैरल, वायरलेस सेट, GPS, सोलर प्लेट, चार्जर और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की। BSF, जिला बल और BDS की टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान क्षेत्र में लगातार जारी है।

Naxal Operation:: BSF, जिला बल और BDS की संयुक्त कार्रवाई

सुरक्षाबलों के मुताबिक, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 24 अगस्त को BSF, जिला बल और BDS की संयुक्त टीम मोरखंडी के जंगल क्षेत्र में पहुंची थी। सर्चिंग के दौरान जवानों को एक संदिग्ध स्थान नजर आया। जांच करने पर जमीन के नीचे नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप मिला। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर BDS यानी बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम को भी शामिल किया गया।

चार भरमार बंदूक समेत हथियार बरामद

तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने 4 भरमार बंदूक और 3 भरमार बंदूक के बैरल बरामद किए। इसके अलावा एक वायरलेस सेट भी मिला। जंगल में बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री भी छिपाकर रखी गई थी। बरामद सामग्री में 3 बंडल बिजली वायर, एक GPS, छोटी सोलर प्लेट और चार्जर शामिल हैं। मौके से नक्सली साहित्य और अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री भी बरामद की गई है।

सर्चिंग के बाद सुरक्षित लौटे जवान

नक्सली डंप मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की गहन जांच की। BDS टीम की मौजूदगी में बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया गया। अभियान पूरा होने के बाद संयुक्त टीम के सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट गए।

नक्सल विरोधी अभियान जारी

सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप की बरामदगी को नक्सल उन्मूलन अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है। पुलिस के अनुसार, कांकेर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए सघन सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। जवान जंगल और सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।