10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanker Snake Bite Case: आधी रात हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, डसने से 3 छात्राओं की मौत, 3 की हालत गंभीर

Kanker Snake Bite News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में 6 छात्राओं को सांप ने डस लिया। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन छात्राओं की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
2 min read
Google source verification
Girls Hostel Snake Bite

हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप (फोटो सोर्स- पत्रिका)

कांकेर। Kanker Hostel Snake Bite: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से लगे इलाके में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। धनोरा तहसील के जपटलाई स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में रात के समय जहरीले सांप ने छह छात्राओं को डस लिया। हादसे के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीन छात्राओं की मौत हो गई। तीन अन्य छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब छात्राएं हॉस्टल में सो रही थीं। इसी दौरान सांप छात्रावास के कमरे में पहुंच गया और उसने वहां सो रही छात्राओं को डस लिया। कुछ ही देर में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी प्रभावित छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचने के बाद भी नहीं बच सकी तीन छात्राओं की जान

सर्पदंश के बाद छह छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज शुरू किया गया, लेकिन तीन छात्राओं की हालत गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में प्रभावित तीन अन्य छात्राओं का गढ़चिरौली अस्पताल में उपचार जारी है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

एक साथ छह छात्राओं के सर्पदंश का शिकार होने और तीन की मौत के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हॉस्टल में जहरीला सांप किस रास्ते से अंदर पहुंचा और उसे रोकने के लिए वहां किस तरह के सुरक्षा इंतजाम थे, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। घटना के बाद प्रशासन भी मामले की जानकारी जुटा रहा है। छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति और घटना के कारणों की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

छात्राओं और उनके परिजनों में दहशत का माहौल

फिलहाल इस हादसे के बाद छात्राओं और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। तीन छात्राओं की मौत से इलाके में भी शोक की स्थिति बनी हुई है।