13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांकेर में मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली ACM रूपी को किया ढेर, बड़े कैडर को बड़ा झटका

Kanker Encounter News: कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया।

2 min read
Google source verification
कांकेर में मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली ACM रूपी को किया ढेर, बड़े कैडर को बड़ा झटका(photo-patrika)

कांकेर में मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली ACM रूपी को किया ढेर, बड़े कैडर को बड़ा झटका(photo-patrika)

Kanker Encounter News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया, जिसकी पहचान एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रूपी के रूप में हुई है। उसे बस्तर इलाके में बड़े कैडर की आखिरी सक्रिय महिला माओवादी माना जा रहा था।

Kanker Encounter News: सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की टीम छोटेबेठिया क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली हुई थी। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक महिला नक्सली मारी गई।

ACM स्तर की नक्सली थी रूपी

मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली रूपी नक्सल संगठन में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) के पद पर सक्रिय थी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थी और कई नक्सली गतिविधियों में उसकी भूमिका रही है।

इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन तेज

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि आसपास अन्य नक्सली भी मौजूद हो सकते हैं। जवान जंगल के भीतर गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं। कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ और महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बड़े कैडर की सक्रिय महिला नक्सली के मारे जाने से संगठन की कमान और रणनीतिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं और सुरक्षाबलों को आगे के अभियानों में बढ़त मिल सकती है।

लगातार जारी है अभियान

बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। हाल के दिनों में कई सफल ऑपरेशन किए गए हैं, जिससे नक्सली संगठन कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।