17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांकेर में बनेगा 4 हजार दर्शक क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय स्टेडियम, निर्माण के लिए 7.60 करोड़ रुपए मंजूर

Chhattisgarh stadium project:कांकेर में 4 हजार दर्शक क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय स्टेडियम बनेगा। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत निर्माण के लिए 7.60 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।
2 min read
Google source verification
kanker multipurpose stadium

कांकेर में बनेगा 4 हजार दर्शक क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय स्टेडियम (photo Patrika)

Multipurpose Stadium: कांकेर जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय कांकेर में 4000 दर्शक क्षमता वाले जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए राज्य शासन ने 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। यह स्टेडियम क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत सिंगारभाट स्टेडियम की चिन्हित भूमि पर बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। नए स्टेडियम के निर्माण से कांकेर जिले में खिलाड़ियों को बेहतर खेल अधोसंरचना उपलब्ध होने की उम्मीद है।

400 मीटर का 8-लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से 400 मीटर 8-लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, मिनी जिम, महिला एवं पुरूष शौचालय, सीसी रोड, आरसीसी ड्रेन और ओपन स्टेज के निर्माण किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

समय पर निविदा और निर्माण पूरा करने के निर्देश

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी। निर्माण कार्य की समयावधि में वृद्धि (Time Extension) नियमानुसार अर्थदंड सहित अधिरोपित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांकेर के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा फायदा

जिला मुख्यालय में आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त बहुउद्देश्यीय स्टेडियम बनने से कांकेर जिले के खिलाड़ियों को सबसे बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और मिनी जिम जैसी सुविधाएं एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों के लिए उपयोगी साबित होंगी। इसके अलावा 4000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम जिला और संभाग स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए भी महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा बन सकता है।