13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में Judicial Officers का ट्रांसफर, जानिए किसे कहा मिली नई जिम्मेदारी

Judicial Officers Transfer Chhattisgarh: “छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं, वहीं जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जज भी नियुक्त किए गए हैं।”
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh High Court Transfer List

Chhattisgarh High Court Transfer List: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल(photo-patrika)

Chhattisgarh High Court Transfer List: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केआर महापात्र के पदभार ग्रहण करने के बाद न्यायिक प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। कई न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जज भी नामित किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी हाईकोर्ट के जजों को दी गई है। ये पोर्टफोलियो जज संबंधित जिला न्यायालयों के कामकाज की निगरानी करेंगे और न्यायिक प्रशासन से जुड़े मामलों की मॉनिटरिंग करेंगे।

Judicial Officers Transfer: डॉ. प्रज्ञा पचौरी बनीं राज्य न्यायिक अकादमी की डायरेक्टर

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत के जस्टिस नियुक्त होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब इस पद पर उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग की अधिकारी और सूरजपुर परिवार न्यायालय की वर्तमान न्यायाधीश डॉ. प्रज्ञा पचौरी को नियुक्त किया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोरबा को मिला नया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा के हाईकोर्ट में जस्टिस नियुक्त होने के बाद उनके पद पर नई नियुक्ति की गई है। कोरबा परिवार न्यायालय की न्यायाधीश नीता यादव को कोरबा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

बलराम देवांगन और अविनाश तिवारी का भी तबादला

कुनकुरी में पदस्थ द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन का तबादला किया गया है। उन्हें पत्थलगांव, जशपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, कोरबा श्रम न्यायालय के न्यायाधीश अविनाश तिवारी को कोरबा में ही द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है।

इन जस्टिस को मिली पोर्टफोलियो जज की जिम्मेदारी

चीफ जस्टिस ने प्रदेश के अलग-अलग जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जज भी नामित किए हैं। संबंधित जज अपने-अपने जिलों के न्यायालयों के कामकाज की मॉनिटरिंग करेंगे।

  • जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू — रायपुर, जांजगीर-चांपा और सरगुजा-अंबिकापुर
  • जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास — राजनांदगांव, बेमेतरा और कोरबा
  • जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी — दुर्ग और बालोद
  • जस्टिस सचिन सिंह राजपूत — रायगढ़ और महासमुंद
  • जस्टिस राकेश मोहन पांडेय — बस्तर-जगदलपुर और दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा
  • जस्टिस संजय कुमार जायसवाल — मुंगेली और कोंडागांव
  • जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल — बिलासपुर और धमतरी
  • जस्टिस बिभु दत्त गुरु — सूरजपुर और कोरिया
  • जस्टिस एके प्रसाद — बलौदाबाजार और जशपुर
  • जस्टिस संतोष शर्मा — कबीरधाम-कवर्धा
  • जस्टिस सुषमा सावंत — उत्तर बस्तर-कांकेर
  • जस्टिस सुधीर कुमार — बलरामपुर-रामानुजगंज

जिला न्यायालयों के कामकाज की करेंगे निगरानी

पोर्टफोलियो जजों को संबंधित जिलों के न्यायालयों की प्रशासनिक और न्यायिक कार्यप्रणाली की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इस व्यवस्था के जरिए जिला न्यायालयों के कामकाज की नियमित मॉनिटरिंग और न्यायिक प्रशासन से जुड़े मामलों को बेहतर तरीके से देखा जा सकेगा।