6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG High Court को मिला नया Chief Justice, ओडिशा HC के जज कृष्ण राम महापात्रा संभालेंगे जिम्मेदारी

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा की नियुक्ति हुई है, जबकि कार्यवाहक CJ संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2 min read
Google source verification
CG High Court को मिला नया Chief Justice, ओडिशा HC के जज

CG High Court को मिला नया Chief Justice, ओडिशा HC के जज (photo-patrika)

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार ने देश के 8 हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी किया है। 5 सितंबर को जारी अधिसूचना के तहत ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Chhattisgarh HC: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ HC के चीफ जस्टिस

न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा ने 7 फरवरी 1988 को उड़ीसा राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था। उन्हें कानून की विभिन्न शाखाओं में करीब 26 वर्षों का अनुभव है। उनके अनुभव में सिविल, सेवा, आपराधिक और संवैधानिक कानून सहित कई क्षेत्र शामिल हैं।

ओडिशा सरकार और विभिन्न संस्थानों के रहे वकील

न्यायमूर्ति महापात्रा ने राज्य सरकार के साथ-साथ उड़ीसा लोक सेवा आयोग के लिए अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में भी कार्य किया है। इसके अलावा वे सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक्स लिमिटेड, क्योंझर, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान, नई दिल्ली और नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड सहित विभिन्न संस्थानों के अधिवक्ता रहे हैं।

2015 में ओडिशा हाईकोर्ट के जज बने

न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्रा को 17 अप्रैल 2015 को उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में न्यायिक दायित्वों का निर्वहन किया। अब उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संजय कुमार अग्रवाल राजस्थान HC के चीफ जस्टिस

वहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद दोनों हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नई नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।