
जीजीयू (Photo source- Patrika)
GGU Admission: बिलासपुर जिले के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (जीजीयू) में सीयूईटी-यूजी 2026 के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 27 पाठ्यक्रमों में 477 सीटें खाली हैं। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इन रिक्त सीटों पर 8 सितंबर को काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिया जाएगा। उपस्थित अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर सूची जारी की जाएगी और मौके पर फीस जमा कर प्रवेश दिया जाएगा। सबसे अधिक 49 सीटें बीबीए, 41 रूरल टेक्नोलॉजी, 38 बॉटनी और 35 सीटें बीएससी एंथ्रोपोलॉजी में खाली हैं।
विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव (एकेडमिक) टीपी सिंह के अनुसार, रिक्त सीटों पर एससी, एसटी, ओबीसी समेत लागू आरक्षण रोस्टर के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। 8 सितंबर तक यदि कोई प्रवेशित विद्यार्थी अपना एडमिशन रद्द करता है, तो उसकी सीट भी रिक्त मानी जाएगी। ऐसी सीट पर भी उसी दिन उपस्थित अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
एंथ्रोपोलॉजी ऑनर्स में 21, इकोनॉमिक्स में 8, इंग्लिश में 4, हिंदी में 27, हिस्ट्री में 11, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 19, पॉलिटिकल साइंस में 1 और बीएसडब्ल्यू ऑनर्स में 18 सीटें खाली हैं।
बीएससी एंथ्रोपोलॉजी में 35, बायोटेक्नोलॉजी में 17, बॉटनी में 38, केमिस्ट्री में 22, कंप्यूटर साइंस में 2, मैथेमेटिक्स में 2, इलेक्ट्रॉनिक्स में 29, फिजिक्स में 9, रूरल टेक्नोलॉजी में 41, जूलॉजी में 16, फॉरेंसिक साइंस में 22 और फॉरेस्ट्री में 13 सीटें खाली हैं।
बीफार्मा और डीफार्मा में 1-1, बीकॉम ऑनर्स में 10, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-एलएलबी में 26, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीकॉम-एलएलबी में 17, बीसीए में 18 और बीबीए में 49 सीटें रिक्त हैं।
Updated on:
05 Sept 2026 02:17 pm
Published on:
05 Sept 2026 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
