12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur: पड़ोसी से पत्नी के संबंध का था शक! गुस्से में पति ने कर दी युवक की हत्या, आरोपी फरार

Chhattisgarh Murder Case: सूरजपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने पड़ोसी युवक की टंगिया मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
2 min read
Google source verification
Surajpur

Surajpur: पड़ोसी से पत्नी के संबंध का था शक!(photo-patrika)

Surajpur: त्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मरहट्टा गांव में आरोपी पति ने पड़ोसी युवक पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है।

Surajpur Murder News: पत्नी से संबंध होने का था शक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर आरोपी और मृतक के बीच पहले भी विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी थी और कई बार कहासुनी हो चुकी थी।

टंगिया से किया हमला

इसी विवाद के बीच आरोपी ने पड़ोसी युवक पर टंगिया से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से गांव में हड़कंप मच गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हत्या की वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में पत्नी से संबंध का शक और पुरानी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।