14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Nikay Chunav Results Live: राजस्थान के 309 निकायों में मतगणना शुरू, बाड़मेर में कांग्रेस-भाजपा का खाता खुला

Rajasthan Nikay Election Results 2026 Live Updates: राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में हुए मतदान की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। ईवीएम खुलने के साथ ही प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Nikay Chunav results Live
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 Vote counting LIVE: जयपुर। राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में हुए मतदान की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। ईवीएम खुलने के साथ ही प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। शुरुआती रुझानों के बाद दोपहर तक ज्यादातर निकायों के परिणाम सामने आने की संभावना है। आज के नतीजों से प्रदेश के शहरी मतदाताओं का सियासी मिजाज भी साफ होगा। निकाय चुनाव के नतीजों के साथ 38,889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। इनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं में बोर्ड गठन की तस्वीर साफ होगी। परिणाम आने के बाद किस पार्टी का शहरी क्षेत्रों में दबदबा रहा और कहां निर्दलीयों ने बाजी मारी, इसकी स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।

2026-09-14 08:35:23 am

Dungarpur Municipal Council Election Results: 5 वार्डों में कांग्रेस की जीत

डुंगरपुर नगर परिषद चुनाव में वार्ड 3, 5, 6, 7 और 8 में कांग्रेस की जीत।

2026-09-14 08:23:29 am

Rajsamand Nikay Chunav Result: बीजेपी के 3 प्रत्याशी जीते

राजसमंद में वार्ड नंबर 1 से बीजेपी चेतन कुमावत की जीत। वार्ड नंबर 9 से चंपालाल बीजेपी की जीत। वार्ड नंबर 5 से बीजेपी के विजय बहादुर की जीत।

2026-09-14 08:20:40 am

Barmer Nikay Chunav Result: बाड़मेर में कांग्रेस-भाजपा का खाता खुला

बाड़मेर के वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस जीती। वहीं, बाड़मेर के वार्ड संख्या 2 से भाजपा प्रत्याशी विजयी।

2026-09-14 08:04:36 am

Jodhpur Nagar Nigam Election Results: जोधपुर में मतगणना शुरू

जोधपुर नगर निगम आम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हो गई है। 100 वार्डों के लिए 10 कमरों में 117 राउंड में गिनती हो रही है, जिससे 385 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला होगा।

2026-09-14 07:59:08 am

Jaipur Nagar Nigam Election Results: मतगणना के दौरान सीकर रोड पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था

सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज में मतगणना के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर सीकर रोड पर आने-जाने वाले वाहनों को अंबाबाड़ी कट और अलका सिनेमा तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। सीकर की ओर से शहर आने वाले वाहनों को अलका सिनेमा तिराहा से विद्याधर नगर होते हुए अंबाबाड़ी कट के रास्ते शहर की ओर निकाला जाएगा। शहर से सीकर की ओर जाने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर अंबाबाड़ी कट से विद्याधर नगर होते हुए सीकर रोड की ओर भेजा जाएगा।

2026-09-14 07:56:29 am

Rajasthan Nikay Chunav Result: आयोग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं परिणाम

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के परिणाम और अपडेट की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। परिणाम जारी होने के साथ ही शहरवार और निकायवार स्थिति सामने आती जाएगी।

2026-09-14 07:44:53 am

Rajasthan Nikay Chunav Result: नतीजों से खुलेगा सियासी राज, सत्ता का दबदबा कायम या बदलेगा पैटर्न?

राजस्थान में पहली बार 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' की तर्ज पर 309 नगरीय निकायों के चुनाJodhpur Nagar Nigam Election Results: जोधपुर में मतगणना शुरू जोधपुर नगर निगम आम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हो गई है। 100 वार्डों के लिए 10 कमरों में 117 राउंड में गिनती हो रही है, जिससे 385 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला होगा।व का एक साथ फैसला होने जा रहा है। अब तक चुनाव अलग-अलग चरणों में होते थे और पूरी प्रक्रिया सालभर से ज्यादा चलती थी। आज आने वाले नतीजे तय करेंगे कि पुराना राजनीतिक पैटर्न कायम रहता है या एक साथ हुए चुनाव में सत्ता का असर कुछ कमजोर पड़ता है।

2026-09-14 07:35:42 am

Rajasthan Nagar Nikay Chunav Result: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

राजस्थान के 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद औरJodhpur Nagar Nigam Election Results: जोधपुर में मतगणना शुरू जोधपुर नगर निगम आम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हो गई है। 100 वार्डों के लिए 10 कमरों में 117 राउंड में गिनती हो रही है, जिससे 385 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला होगा। 252 नगर पालिकाओं के चुनाव के नतीजे आज आएंगे। इनमें 35 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।