22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kanker / Chhattisgarh: बीजेपी को बड़ा झटका, कांकेर में 53 युवाओं ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल

Chhattisgarh: बीजेपी को बड़ा झटका, कांकेर में 53 युवाओं ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल

Chhattisgarh BJP: भाजपा के 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पाटी छोड़ने की वजह मनमानी और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को प्रमुख कारण बताया है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 6 Oct 2026, 5:43 PM IST

chhattisgarh news,

कांकेर में 53 युवाओं ने छोड़ी BJP पार्टी ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Congress: कांकेर के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को झटका लगा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर के संगम सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंगीडार के आश्रित ग्राम पीवी-124 (अविनाशनगर) में भाजपा के 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। अंतागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

Chhattisgarh BJP: बीजेपी पर लगाए मनमानी का आरोप

कांग्रेस में शामिल हुए ग्रामीणों ने भाजपा छोड़ने के पीछे स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कथित मनमानी और पुराने व जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को प्रमुख कारण बताया। उनका आरोप है कि वर्षों तक पार्टी के लिए काम करने के बावजूद उनकी समस्याओं और सुझावों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा था। कुछ चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता मिलने से पुराने कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता गया।

सड़क, बिजली और खाद के मुद्दे पर नाराजगी

नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सड़क, बिजली बिल, स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं की पर्याप्त सुनवाई नहीं होने से उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस के साथ जाने का फैसला किया।

कांग्रेस में शामिल हुए एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बताया कि वह करीब 35 वर्षों से भाजपा से जुड़े थे, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में साधारण और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से निराश थे। उन्होंने महंगाई और खाद की कथित कालाबाजारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर भी नाराजगी जताई।

53 ने ली कांग्रेस की सदस्यता

कांग्रेस में शामिल होने वालों में परिमल दास, अजीत साना, राधाकांत मंडल, प्रसाद मंडल, अशोक साना, निरापद सरदार, इंद्रजीत सरदार, विश्वनाथ राय, हरिपद हालदार, तपन मंडल, खोकन सरदार, देवकुमार महलदार, शम्भू दास, पीयूष हालदार, समीर मंडल, राजेश मंडल, कर्ण हालदार, निताई सरदार, विश्वजीत सरदार, प्रकाश मंडल, मिहिर मंडल, सूजन मंडल, शशांक सरदार, अनिमेश साना, मृणाल सरदार, मोहन सरकार, केशव डाकूआ, गौर सरकार, गोपी सरकार, मोहन सरदार, विवेक सरकार, काजल हालदार, मिथुनजय दास, ऊषा दास, अनिमा सरदार, जपो साना, सविता साना, कल्पना साना, किशोरी दास, विशाखा सरदार, कनिका मंडल, चम्पा बिस्वास, सुमित्रा हालदार, सबिता सरदार, कंचन सरदार, सुरेखा सरदार, गीता मंडल, तुलसी बिस्वास, शपा सरदार, रेनू साना, कल्पना मंडल और सपना मंडल शामिल हैं।

कांग्रेस ने कहा- संगठन होगा मजबूत

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर के अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि परलकोट क्षेत्र में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास, मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शुप्रकाश मल्लिक, वरिष्ठ कांग्रेसी विकास मंडल, प्रशांत मंडल, सुशील मंडल और कपिल बैरागी समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।