17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Naxal News: जंगल में छिपाकर रखा था हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा, सुरक्षाबलों ने किया बरामद

Naxalites Explosives Recovered: कांकेर के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का डम्प बरामद किया है। मौके से भरमार बंदूक, IED मैकेनिज्म, गन पाउडर और दो डेटोनेटर मिले, जिन्हें सुरक्षा के मद्देनजर नष्ट कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 17 Nov 2026, 4:06 PM IST

CG Naxal News

CG Naxal News: जंगल में छिपाकर रखा था हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा(photo-patrika)

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का डम्प बरामद हुआ है। संयुक्त टीम को मौके से एक भरमार बंदूक, करीब एक किलो संदिग्ध IED मैकेनिज्म, लगभग एक किलो गन पाउडर, दो डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री मिली। सुरक्षा के मद्देनजर IED और अन्य विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अभियान में जिला बल, BSF और BDS के जवान शामिल थे।

Kanker Naxal Operation: जिला बल, BSF और BDS की संयुक्त टीम ने चलाया सर्चिंग अभियान

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को जिला पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की संयुक्त टीम ने कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच सुरक्षा बलों को नक्सलियों का छिपाकर रखा गया डम्प मिला।

डम्प से भरमार बंदूक, गन पाउडर और डेटोनेटर बरामद

सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से एक भरमार बंदूक, करीब एक किलो संदिग्ध IED मैकेनिज्म, लगभग एक किलो गन पाउडर और दो डेटोनेटर बरामद किए। इसके अलावा अन्य नक्सली सामग्री भी मिली है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए IED और अन्य विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की सर्चिंग जारी रही।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह संयुक्त अभियान बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, BSF डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर एसपी निखिल राखेचा और BSF की 40वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान में जिला पुलिस बल, BSF और BDS के जवान शामिल रहे।

सीमावर्ती इलाकों में लगातार चल रहा सर्चिंग अभियान

कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की ओर से लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में आगे भी अभियान जारी रहेगा।