30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे पर बड़ा अपडेट, अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है बड़ी बैठक

BJP Chhattisgar: भाजपा संगठन में बदलाव के बाद प्रदेश की सियासत और जमीनी नेटवर्क की समीक्षा को लेकर जल्द ही बड़ी और अहम बैठक होना संभव है। वहीं अब बीजेपी के नए संगठन महामंत्री और नए प्रभारी के दौरे का इंतजार हो रहा है…
2 min read
Google source verification
Smriti Irani in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी ( Photo - Facebook ID Smriti Zunib Irani )

Smriti Irani in Chhattisgarh: संतराम साहू की रिपोर्ट. प्रदेश भाजपा में हालिया संगठनात्मक बदलाव के बाद अब नए पदाधिकारियों के छत्तीसगढ़ दौरे का इंतजार है। नए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के 30 सितंबर के बाद रायपुर पहुंचने की संभावना है। उनके दौरे को संगठन की आगामी कार्ययोजना के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ संगठन की मौजूदा कार्यप्रणाली, मैदानी गतिविधियों और आगामी चुनौतियों को लेकर पार्टी नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।

BJP Chhattisgarh: अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आ सकते हैं छत्तीसगढ़

भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर हुए फेरबदल में कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का संगठन महामंत्री बनाया गया है, जबकि पवन साय को झारखंड और अजय जामवाल को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में नए संगठन महामंत्री के सामने प्रदेश संगठन को समझने और मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करने का पहला चरण रहेगा। इधर, भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी नियुक्त किया है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में स्मृति ईरानी के संभावित रायपुर दौरे से प्रदेश संगठन की रणनीति को आगे बढ़ाने का सिलसिला शुरू हो सकता है। हालांकि उनके दौरे की तारीख की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नए सिरे से होगी संगठन की समीक्षा

माना जा रहा है कि कर्मवीर सिंह के रायपुर आने के बाद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और संगठन के मैदानी नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी। जिलों से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हो सकती है।

दोनों स्तर पर मंथन के बाद बनेगी आगे की रणनीति

भाजपा के लिए आने वाला दौर संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी के लिहाज से अहम रहेगा। नए संगठन महामंत्री और नए प्रदेश प्रभारी के प्रदेश दौरे के बाद ही संगठन की प्राथमिकताओं, कार्यक्रमों और मैदानी रणनीति को लेकर तस्वीर अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।