Janjgir News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार स्कूल प्राचार्य को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। मामला अकलतरा ब्लॉक के किरारी स्कूल का है, जहां पदस्थ प्राचार्य को 3 सितंबर को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद अब शासन ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, जांजगीर में अटैच किया गया है।