18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Rajnandgaon / छत्तीसगढ़ में युवाओं को मिल रही रोजगार की नई राह, ट्रेनिंग के बाद 154 को मिला प्लेसमेंट

छत्तीसगढ़ में युवाओं को मिल रही रोजगार की नई राह, ट्रेनिंग के बाद 154 को मिला प्लेसमेंट

Solar PV Installer Training: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत राजनांदगांव जिले में 243 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें से 154 युवाओं को प्लेसमेंट के जरिए नौकरी मिल चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 18 Nov 2026, 1:27 PM IST

Electrician Training

हुनर से संवर रही युवाओं की जिंदगी (Photo Source- Patrika)

Electrician Training: युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की नई राह बन रही है। योजना के तहत युवाओं को उनकी रुचि और बाजार में उपलब्ध रोजगार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को जॉब प्लेसमेंट का अवसर मिलने के साथ स्वरोजगार शुरू करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Skill Development Scheme: युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण

कई युवा प्रशिक्षण के बाद अपना व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुके हैं और दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं। समय के साथ व्यावसायिक आधारित प्रशिक्षण के ट्रेड में भी बदलाव किया गया है। पहले सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर और कंप्यूटर जैसे पारंपरिक कोर्स संचालित होते थे। लेकिन अब इनकी जगह सोलर पीवी इंस्टालर, इलेक्ट्रिशियन, ऑफिस असिस्टेंट, हेल्थकेयर, प्लंबिंग, रिटेल सेल्स असिस्टेंट, योगा इंस्ट्रक्टर और कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव जैसे रोजगारपरक कोर्स पर जोर दिया जा रहा है। विशेष रूप से सोलर ऊर्जा की बढ़ती मांग को देखते हुए युवाओं को सोलर पीवी इंस्टालर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अप्रैल से अब तक मिला जॉब

वर्तमान में जिले में प्रशिक्षकों की ओर से 12 बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक अप्रैल से 30 नवंबर 2026 तक जिले में 243 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से 154 युवाओं को प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार मिल चुका है, जबकि शेष युवाओं के लिए प्रक्रिया जारी है।

वर्तमान में यहां मिल रहा प्रशिक्षण

छुरिया के गैंदाटोला में टेलीकॉम, डोंगरगढ़ में ऑफिस असिस्टेंट का प्रशिक्षण दिया जा रहा। राजनांदगांव लाइवलीवुड कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन, सोलार पीवी इंस्टालर, हेल्थकेयर और प्लम्बिंग का मल्टी स्कील सिखाया जा रहा है।

कैसे करें आवेदन?

तीन माह के प्रशिक्षण और परीक्षा के बाद प्रमाण पत्र दिया जाता है। इच्छुक युवा ऑनलाइन पोर्टल अथवा जिला कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को शासकीय योजनाओं और बैंक ऋण के माध्यम से आर्थिक सहायता का अवसर भी मिलता है।

देवेंद्र कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर, कौशल विकास प्राधिकरण के अनुसार युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण रोजगार और स्वरोजगार से जुडऩे का सुनहरा अवसर है। अब तक सैकड़ों युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन चुके हैं। रोजगार मिल रहा है।