11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NIT रायपुर में रिकॉर्ड प्लेसमेंट: बीटेक-बीआर्क के 74% छात्रों का कैंपस सेलेक्शन, 60.30 लाख का सबसे बड़ा पैकेज

Campus Placement Record: NIT रायपुर ने प्लेसमेंट सत्र 2025-26 में नया रिकॉर्ड बनाया। 217 कंपनियों ने हिस्सा लिया, 821 जॉब ऑफर दिए और 738 छात्रों का कैंपस सेलेक्शन हुआ।
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Laxmi Vishwakarma

image

ताबीर हुसैन

Jul 11, 2026

NIT Raipur Campus Placement

NIT रायपुर बनेगा AI टैलेंट का नया हब (photo source- Patrika)

@ताबीर हुसैन/NIT Raipur Campus Placement: रायपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने कैंपस प्लेसमेंट सत्र 2025-26 में रोजगार के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संस्थान में इस वर्ष रेकॉर्ड 217 कंपनियों ने शिरकत की, जो पिछले साल की तुलना में 87 अधिक है। इन कंपनियों ने कुल 821 जॉब ऑफर दिए, जिनमें से 738 विद्यार्थियों का शानदार चयन हुआ। इस बार अंडर ग्रेजुएट (यूजी) वर्ग की प्लेसमेंट दर करीब 74 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है।

NIT रायपुर बना 'ड्रीम जॉब' का पता

इस सत्र का सर्वाधिक पैकेज 60.30 लाख रुपए प्रतिवर्ष रहा। कैंपस प्लेसमेंट में इस बार केवल आईटी ही नहीं, बल्कि डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), कंसल्टिंग, फाइनेंस और कोर इंजीनियरिंग क्षेत्रों का दबदबा रहा। देश-विदेश की नामी कंपनियों जैसे अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, डी. ई. शॉ, ब्लैकरॉक, ओरेकल, वीजा, सैमसंग आरएंडडी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी ने कैंपस से प्रतिभाओं को चुना। सबसे बड़ा 60.30 लाख का पैकेज डी. ई. शॉ कंपनी ने कंप्यूटर साइंस, आईटी और ईसीई (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन) के छात्रों को दिया।

यूजी… सिविल इंजीनियरिंग 98% प्लेसमेंट के साथ अव्वल

यूजी वर्ग (बीटेक और बीआर्क) में कुल 636 छात्र प्लेस हुए। पात्र विद्यार्थियों में से 82.9% को कम से कम एक नौकरी का ऑफर मिला। इस वर्ग का औसत वार्षिक पैकेज 12.39 लाख रुपए और मीडियन A! पैकेज 10 लाख रुपए दर्ज किया गया।

पीजी… एमसीए के 80 प्रतिशत छात्रों को मिली नौकरी, पीजी का सर्वाधिक पैकेज

पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) प्रोग्राम्स में भी इस साल चार वर्षों की सर्वश्रेष्ठ 47.2% प्लेसमेंट दर दर्ज की गई, जिसके तहत 102 विद्यार्थियों का चयन हुआ। पीजी का सर्वाधिक पैकेज 36.48 लाख रुपए, औसत पैकेज 8.41 लाख और मीडियम पैकेज 6.60 लाख रहा। इसमें एमसीए डिपार्टमेंट ने बाजी मारते हुए 80% प्लेसमेंट हासिल किया।

यह बढ़ते विश्वास का प्रमाणः निदेशक

ये परिणाम हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा और एनआईटी रायपुर पर उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास का प्रमाण हैं। रिकॉर्ड 217 कंपनियों का आना हमारे मजबूत शैक्षणिक वातावरण और उद्योगों से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है-प्रो. एनवी रमना राव, निदेशक, एनआईटी रायपुर