15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Teacher Promotion: DPI का बड़ा आदेश, 15 अगस्त तक पूरी होगी पदोन्नति प्रक्रिया, सभी संभागों को निर्देश जारी

Promotion News: लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सभी संभागों और जिलों को निर्देश जारी करते हुए 15 अगस्त तक लिपिकीय, अलिपिकीय, शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करने को कहा है।
2 min read
Google source verification
teacher-recruitment-2026

शिक्षकों की भर्ती (Patrika File Photo)

Teacher Promotion: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया को अब तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने की तैयारी तेज कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान सेवा भर्ती नियमों के अनुसार सभी पात्र कर्मचारियों और अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया 15 अगस्त तक हर हाल में पूरी की जाए।

डीपीआई के निर्देशों के अनुसार लिपिक वर्गीय, अलिपिक वर्गीय, शैक्षणिक और प्रशासनिक संवर्ग के पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करना अनिवार्य होगा। विभाग का उद्देश्य वर्षों से लंबित प्रमोशन मामलों का जल्द से जल्द निराकरण कर पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देना है।

वरिष्ठता सूची पहले ही हो चुकी है जारी

लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के मुताबिक पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमबद्ध बनाने के लिए विभाग ने फीडिंग कैडर के पदों की 1 अप्रैल की स्थिति के आधार पर प्रावधिक एवं अंतरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन पहले ही कर दिया है। वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद अब विभाग पदोन्नति की अंतिम प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुट गया है।

Chhattisgarh Teacher Promotion: समय-सीमा का सख्ती से होगा पालन

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पदोन्नति से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि निर्धारित तिथि तक आदेश जारी किए जा सकें। किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए प्रक्रिया की नियमित निगरानी भी की जाएगी।

प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था को मिलेगा लाभ

स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने से अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही विभाग में रिक्त पदों पर जिम्मेदारियां स्पष्ट होंगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और शैक्षणिक व्यवस्था भी अधिक प्रभावी बन सकेगी। विभाग का लक्ष्य है कि पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिले तथा सेवा भर्ती नियमों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग