10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में नई पोस्टिंग, 13 सहायक सेनानियों समेत कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें List

Police Posting Order: गृह विभाग ने नई पोस्टिंग का आदेश जारी करते हुए 13 सहायक सेनानियों समेत कई पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की पदस्थापना प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Police Posting Order

महानदी भवन (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर जारी इस आदेश में उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक आधार पर की गई हैं। नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और यह व्यवस्था आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को अलग-अलग शाखाओं, बटालियनों और पुलिस इकाइयों में तैनाती दी गई है।

दो उप पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना

जारी आदेश के मुताबिक, उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) सविता सिंह परिहार को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से स्थानांतरित कर विशेष शाखा भिलाई में पदस्थ किया गया है। वहीं, अर्नोल्ड संतरी बड़ा को विशेष शाखा बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे जशपुर से संबद्ध होकर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ थे। आदेश के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी के साथ बिलासपुर भेजा गया है।

13 सहायक सेनानियों को मिली नई जिम्मेदारी

गृह विभाग ने 13 सहायक सेनानियों की भी नई पदस्थापना की है। इनमें बृजेश कुमार भदौरिया, अविनाश कुमार अग्निहोत्री, हरीश कुमार तिवारी, अमित शर्मा, मनीष कुमार साहू, शैलेंद्र कुमार सेन, देवनारायण सिंह, इंद्रसेन बंजारे, मिलमन मिंज, ओमप्रकाश सेन, राकेश कुमार सलाम, रामबहादुर शर्मा और शब्बीर अली शामिल हैं।

इन सभी अधिकारियों को पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को बटालियनों में, तो कुछ को विशेष शाखा, एसटीएफ, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

Chhattisgarh Police Transfer: प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। पदोन्नत अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि विभागीय कार्यों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। गृह विभाग के आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

दुर्ग जिले में पहले भी हुआ था बड़ा फेरबदल

इससे पहले 27 जून को भी दुर्ग पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए थे। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने एक साथ 10 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए थे। उस समय एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) से लेकर जिले के कई प्रमुख थानों तक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया था।