11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में फिर चला बुलडोजर! पंडरी कपड़ा मार्केट में निगम JCB से हटाया अवैध कब्जा, मच हड़कंप

Raipur Municipal Corporation: रायपुर नगर निगम ने पंडरी कपड़ा मार्केट में नाली पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी से कार्रवाई की। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों ने जल निकासी में बाधा बन रहे अवैध निर्माण को हटाया।
2 min read
Google source verification
Bulldozer Action in Raipur

Bulldozer Action in Raipur: पंडरी कपड़ा मार्केट में निगम का एक्शन(photo-patrika)

Bulldozer Action in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडरी कपड़ा मार्केट में नाली पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया। स्थानीय बस्तीवासियों की शिकायत पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। शिकायत थी कि नाली ढंके होने से उसकी सफाई नहीं हो पा रही थी, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ रही थी। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक नालियों और शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Again Bulldozer Action in Raipur: नाली ढंककर किया गया था अवैध कब्जा

जानकारी के अनुसार, पंडरी स्थित प्रकाश होजरी होलसेल शॉप के सामने नाली को पाटा डालकर ढंक दिया गया था और उस पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। इससे न केवल नाली की सफाई प्रभावित हो रही थी, बल्कि बारिश के दौरान जल निकासी भी बाधित हो रही थी।

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

बस्तीवासियों ने नगर निगम से शिकायत करते हुए बताया था कि नाली पर अवैध कब्जे के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है और आसपास के इलाके में जलभराव की स्थिति बन जाती है। शिकायत मिलने के बाद निगम अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और कार्रवाई का निर्णय लिया।

JCB से हटाया गया अवैध निर्माण

शुक्रवार को नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ पंडरी कपड़ा मार्केट पहुंची और नाली पर बने अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए हलचल का माहौल रहा। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध था और इसे हटाना आवश्यक था ताकि नाली की सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुचारु रह सके।

अतिक्रमण करने वालों को निगम की चेतावनी

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक नालियों, सड़कों और शासकीय भूमि पर किए गए किसी भी अवैध कब्जे को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और शहर की जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले निर्माण से बचें।

बरसात से पहले निगम की सख्ती

मानसून के मौसम को देखते हुए नगर निगम शहरभर में नालियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए नालियों को अवरोध मुक्त रखना जरूरी है। इसी उद्देश्य से पंडरी कपड़ा मार्केट में यह कार्रवाई की गई और आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।