28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meat Shop Closed: 29 जून को नहीं बिकेगा मांस-मटन! दुर्ग में मीट शॉप और पशु वध गृह रहेंगे बंद, आदेश जारी

Durg Municipal Corporation: दुर्ग में कबीर जयंती के अवसर पर 29 जून को सभी मांस बिक्री की दुकानें और पशु वध गृह बंद रहेंगे। नगर निगम ने आदेश जारी कर मांस विक्रय और पशु वध पर प्रतिबंध लगाया है।
2 min read
Google source verification
Meat Shop Closed

Meat Shop Closed: 29 जून को नहीं बिकेगा मांस- मटन(photo-patrika)

Meat Shop Closed: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कबीर जयंती के अवसर पर 29 जून को नगर पालिक निगम क्षेत्र की सभी मांस बिक्री की दुकानें और पशु वध गृह बंद रहेंगे। नगर निगम प्रशासन ने राज्य शासन के स्थानीय शासन विभाग के निर्देशों के आधार पर यह आदेश जारी किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दिन किसी भी प्रकार का पशु वध, मांस विक्रय या संबंधित गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। निगम ने सभी मांस विक्रेताओं और प्रतिष्ठान संचालकों से आदेश का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।

Kabir Jayanti 2026: मांस विक्रेताओं को दिए गए निर्देश

नगर निगम प्रशासन ने सभी मांस विक्रेताओं और संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को जारी आदेश का सख्ती से पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने साफ किया है कि 29 जून को निर्धारित प्रतिबंध के दौरान किसी भी दुकान को खोलने या मांस की बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद यदि कोई व्यक्ति पशु वध या मांस बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी, ताकि आदेश का पालन सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

धार्मिक अवसर को देखते हुए लिया गया निर्णय

कबीर जयंती के अवसर पर शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। नगर निगम ने सभी नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे जारी किए गए आदेश का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।