17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Road Accident: पूर्व जनपद सदस्य के बेटे की सड़क हादसे में मौत, बाइक के सामने आया कुत्ता

Road Accident: मोहला में भोजटोला के पास सड़क हादसे में पूर्व जनपद सदस्य के बेटे अश्वनी मंडावी उर्फ नेवी की मौत हो गई। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से दुर्घटना हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 17 Nov 2026, 4:03 PM IST

Chhattisgarh Road Accident

अस्पताल के बाहर परिजन (photo Patrika)

Road Accident: छत्तीसगढ़ के मोहला क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पूर्व जनपद सदस्य के बेटे की मौत हो गई। मेडिकल बंद कर बाइक से घर लौट रहे युवक की भोजटोला के पास दुर्घटना में जान चली गई। बताया जा रहा है कि बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पूर्व जनपद सदस्य का बेटा

मृतक की पहचान अश्वनी मंडावी उर्फ नेवी के रूप में हुई है। वह पूर्व जनपद सदस्य का बेटा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अश्वनी अपना मेडिकल बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहला क्षेत्र के भोजटोला के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। अचानक सामने आए कुत्ते के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मौके पर अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अश्वनी को तत्काल अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

घर लौटते समय हुआ हादसा

अश्वनी मेडिकल बंद कर अपने घर जा रहा था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में अचानक हुई एक घटना उसकी जिंदगी छीन लेगी। भोजटोला के पास हुए इस हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पुलिस की ओर से की जाने वाली आगे की कार्रवाई का इंतजार है।