शिक्षक मनोज सिंह ने आशंका जताई है कि चोरों ने पहले दोनों घरों की रेकी की होगी। उन्हें पता था कि दोनों परिवार छठ मनाने के लिए घर से बाहर गए हैं। उन्होंने बताया कि जब वे घर पहुंचे तो उनके साढ़ू के ड्राइवर ने छत पर किसी व्यक्ति को देखा। शोर मचाने पर काला जैकेट पहने एक युवक छत से नीचे कूदकर भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। शिक्षक ने इस वारदात में नशेड़ियों के शामिल होने की आशंका भी जताई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।