14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajnandgaon: 1944 में कुष्ठ रोगियों के लिए मिली थी 23 एकड़ जमीन, लीज रद्द होते ही प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Bulldozer Action in Chhattisgarh: राजनांदगांव के बसंतपुर में 23 एकड़ जमीन की लीज निरस्त होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल मौजूद रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 14 Nov 2026, 1:18 PM IST

Rajnandgaon:

Rajnandgaon: 1944 में कुष्ठ रोगियों के लिए मिली थी 23 एकड़ जमीन(photp-patrika)

Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर में 23 एकड़ जमीन की लीज निरस्त होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और वहां बने निर्माण को हटाने का काम शुरू किया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम गौतम पाटिल और तहसीलदार पीएल नाग भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कलेक्टर जितेंद्र यादव ने पिछले सप्ताह ही इस भूखंड की लीज निरस्त की थी। नोटिस जारी करने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

Rajnandgaon Bulldozer Action: कलेक्टर ने पिछले सप्ताह निरस्त की थी लीज

जानकारी के मुताबिक, इस 23 एकड़ के भूखंड की लीज पिछले सप्ताह कलेक्टर जितेंद्र यादव ने निरस्त की थी। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया। नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को मौके पर निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

1944 में कुष्ठ रोगियों के लिए आवंटित हुई थी जमीन

जानकारी के अनुसार, रियासतकाल के दौरान वर्ष 1944 में कुष्ठ रोगियों के इलाज और उनकी देखभाल के उद्देश्य से एक मिशनरी संस्था को 23 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। इस जमीन का इस्तेमाल लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कामों के लिए किया जा रहा था। बताया जाता है कि पिछले करीब तीन दशक से यहां लेप्रोसी सेंटर संचालित हो रहा था, जहां कुष्ठ रोगियों के उपचार और देखभाल से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। अब इस भूखंड की लीज निरस्त होने के बाद प्रशासन ने यहां बने निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा राजस्व अमला

शनिवार सुबह प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ बसंतपुर पहुंची। एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में बुलडोजर से निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। राजस्व विभाग का अमला मौके पर लगातार मौजूद है और जमीन पर बने निर्माण को हटाया जा रहा है। लीज निरस्त होने और नोटिस जारी किए जाने के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल है। फिलहाल मौके पर निर्माण हटाने की कार्रवाई जारी है।