13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahadev Betting Case: रायपुर में CBI की Raid! सट्टा नेटवर्क से जुड़े मोहित सोमानी के घर तलाशी जारी

CBI Raid Breaking: महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI ने रायपुर के समता कॉलोनी में मोहित सोमानी के निवास पर छापेमारी की। जांच एजेंसी सट्टा नेटवर्क, लेन-देन और डिजिटल सबूतों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 13 Nov 2026, 11:26 AM IST

Mahadev Betting Case

Mahadev Betting Case: रायपुर में CBI की Raid!(photo-patrika)

Mahadev Betting Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छापेमारी की है। सीबीआई ने शहर के समता कॉलोनी इलाके में सट्टा नेटवर्क से जुड़े आरोपी मोहित सोमानी के निवास पर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सौरभ चंद्राकर से जुड़े इनपुट मिलने के बाद की गई है। जांच एजेंसी इस मामले में सट्टेबाजी के नेटवर्क, लेन-देन और डिजिटल सबूतों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Mahadev Satta App: समता कॉलोनी में मोहित सोमानी के घर पहुंची CBI की टीम

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम रायपुर के समता कॉलोनी स्थित मोहित सोमानी के निवास पर पहुंची। यहां टीम ने छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई का उद्देश्य सट्टेबाजी के नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जानकारी जुटाना है। सौरभ चंद्राकर से जुड़े इनपुट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

पैनल आईडी लेकर आगे बेचने का आरोप

जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, मोहित सोमानी पर महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटरों से सीधे सट्टेबाजी की पैनल आईडी लेने और उसे आगे बेचकर अवैध नेटवर्क संचालित करने की आशंका है। सीबीआई इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। हालांकि, इन आरोपों और आशंकाओं की जांच अभी जारी है।

गोवा से गिरफ्तार हुआ था मोहित सोमानी

मोहित सोमानी पहले भी पुलिस की कार्रवाई के दायरे में आ चुका है। इससे पहले रायगढ़ पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान उसे गोवा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में रायगढ़ जेल में बंद है। अब सीबीआई की छापेमारी के बाद महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है।

महादेव सट्टा एप मामले में जांच तेज

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामला लंबे समय से जांच एजेंसियों के निशाने पर है। इस मामले में सट्टेबाजी के नेटवर्क, पैनल आईडी के संचालन और कथित वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद रायपुर में हुई इस कार्रवाई को जांच की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल सीबीआई की तलाशी में क्या-क्या मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।