13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News: दीपावली खत्म, लेकिन सरकारी दफ्तरों में अब तक छुट्टी जैसा माहौल, सामने आई ये वजह!

Government Offices After Diwali: दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद भी सरकारी दफ्तरों में कामकाज सामान्य नहीं हो पाया है। कलेक्ट्रेट से लेकर तहसील कार्यालय तक कर्मचारियों की अनुपस्थिति के चलते जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

हिमांशु शर्मा

•

Updated: 13 Nov 2026, 10:48 AM IST

Chhattisgarh News

कलेक्ट्रेट कार्यालय (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@हिमांशु शर्मा। Government Employees Absent: दीपावली का त्योहार भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन सरकारी दफ्तरों में अब तक छुट्टी जैसा माहौल है। त्योहार के बाद जहां आम जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है, वहीं सरकारी कार्यालयों में कामकाज की रफ्तार अब तक सामान्य नहीं हो पाई है। कलेक्ट्रेट, तहसील सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के चलते जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहा है। अपनी समस्याओं और लंबित प्रकरणों के निराकरण की उम्मीद लेकर दफ्तर पहुंच रहे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

दीपावली के बाद सरकारी कार्यालयों में नियमित कामकाज शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन कई कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी साफ नजर आ रही है। कहीं संबंधित शाखाओं में कर्मचारी मौजूद नहीं हैं तो कहीं अधिकारियों के कक्षों में भी कामकाज की गति धीमी बनी हुई है। ऐसे में आम लोगों को अपने छोटे-छोटे काम के लिए भी बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

दीपावली के दो दिन बाद भी हाल जस के तस

इसकी हकीकत जानने पत्रिका की टीम कलेक्ट्रेट समेत तहसील कार्यालय पहुंची। दोपहर 12.21 बजे कलेक्ट्रेट के 9 नंबर रूम निर्वाचन कार्यालय पहुंचने पर देखा कि, यहां हर दिन 4-5 लोग होते है, लेकिन इस दौरान हॉल में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसी तरह करीब दोपहर 1 बजे तहसील कार्यालय पहुुंचे। यहां कई कर्मचारी नदारद नजर आए।

छोटे-छोटे कामों के लिए भी लगाने पड़ रहे चक्कर

सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति का असर आम लोगों के रोजमर्रा के कामों पर पड़ रहा है। लोगों को उम्मीद रहती है कि दफ्तर पहुंचने पर उनकी समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन संबंधित कर्मचारी नहीं मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ता है। इसके बाद वही काम पूरा कराने के लिए दोबारा कार्यालय पहुंचना पड़ता है।

दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद भी कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालयों में छुट्टी जैसा माहौल बना रहना सरकारी कामकाज की स्थिति पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि कार्यालयों में नियमित उपस्थिति और कामकाज की रफ्तार कब तक सामान्य हो पाती है।