13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur Fire News: रायपुर में आधी रात को धधकी पॉलीमर फैक्ट्री, सुबह तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Chhattisgarh News: रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पूरी रात मौके पर रहकर राहत और बचाव अभियान की निगरानी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 13 Nov 2026, 9:21 AM IST

Raipur Fire News

Raipur Fire News: रायपुर में आधी रात को धधकी पॉलीमर फैक्ट्री(photo-patrika)

Raipur Fire News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में ज्वलनशील पॉलीमर सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी रात घटनास्थल पर रहकर आग बुझाने के अभियान की निगरानी की। दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत की, जिसके बाद सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।

Chhattisgarh News: भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते फैक्ट्री में आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं। आग की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। पॉलीमर फैक्ट्री होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और दमकल विभाग की टीम सक्रिय हो गई।

सूचना मिलते ही कलेक्टर पहुंचे घटनास्थल

हादसे की खबर मिलते ही रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम नभसिंह कोसले, तहसीलदार राममूर्ति दीवान सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के अभियान की निगरानी की। अधिकारियों को जरूरी संसाधनों और व्यवस्थाओं को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।

पॉलीमर होने से आग बुझाना बनी चुनौती

फैक्ट्री के भीतर ज्वलनशील पॉलीमर सामग्री मौजूद होने के कारण दमकल कर्मियों के लिए आग बुझाना चुनौतीपूर्ण रहा। आग की लपटें लगातार उठ रही थीं। ऐसे में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को अभियान में लगाया गया। दमकल कर्मियों ने रातभर पानी की बौछार कर आग बुझाने की कोशिश की। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर रहकर पानी के टैंकरों और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। कोशिश की गई कि आग आसपास की दूसरी फैक्ट्रियों तक न फैले।

सुबह तक आग पर पाया गया काबू, पूरी रात मौके पर रहे अधिकारी

आग की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और जिला प्रशासन की टीम पूरी रात घटनास्थल पर मौजूद रही। दमकल विभाग के कर्मचारियों की लगातार मेहनत और प्रशासन की निगरानी के बाद सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझने और स्थिति नियंत्रण में आने की पुष्टि के बाद ही कलेक्टर और अन्य अधिकारी सुबह घटनास्थल से वापस लौटे। इस दौरान दमकल विभाग की टीम लगातार आग बुझाने के अभियान में जुटी रही।