12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News: टमाटर 40 तो हरी मिर्च 100 रुपए किलो, सब्जियों की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, देखें भाव

Vegetable Price List: त्योहारी सीजन में सब्जियों की महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। टमाटर 40 रुपए किलो और हरी मिर्च 100 रुपए किलो तक पहुंच गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
Vegetable Rates Today

सब्जियों की महंगाई (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Vegetable Price Hike: त्योहारी सीजन में सब्जियों की महंगाई ने रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। स्थानीय बाड़ियों से आवक बंद होने और बाहरी मंडियों से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। पितृपक्ष और नवरात्र से पहले 20 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब 35 से 40 रुपए किलो तक पहुंच गया है। वहीं, दूसरी सब्जियों की कीमतों में भी 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी बताई जा रही है। बाजार में अधिकांश सब्जियां 70 से 80 रुपए किलो बिक रही हैं, जबकि हरी मिर्च का भाव 100 रुपए किलो तक पहुंच गया है।

सब्जियों की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। पहले अरहर दाल की महंगाई से परेशान परिवारों के सामने अब सब्जियों का खर्च भी बढ़ गया है। मौसमी सब्जियां भी सस्ती नहीं मिलने से घरों का मासिक बजट गड़बड़ाने लगा है।

लोकल आवक बंद, बाहरी आपूर्ति भी प्रभावित

सब्जी विक्रेता दीपेश सोनकर के अनुसार, फिलहाल स्थानीय बाड़ियों से सब्जियों की आवक बंद हो गई है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति भी त्योहारों के कारण प्रभावित हुई है। टमाटर भी गुजरात और मध्यप्रदेश से आ रहा है। आवक कम होने से कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

बाजार में सब्जियों के खुदरा भाव

सब्जी - भाव प्रति किलो

  • टमाटर - 35 से 40 रुपए
  • नवलगोल - 90 से 100 रुपए
  • फूलगोभी - 70 से 80 रुपए
  • करेला - 60 से 80 रुपए
  • भिंडी - 70 से 80 रुपए
  • बरबट्टी - 80 से 90 रुपए
  • डेंस - 80 से 90 रुपए
  • हरी मिर्च - 100 रुपए
  • परवल - 60 रुपए
  • खीरा - 30 रुपए

नोट: सब्जियों के भाव स्थानीय बाजार में बताए गए खुदरा दामों के अनुसार हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग