घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रैक्टर का टायर किन परिस्थितियों में फटा और इसके बाद वाहन किस तरह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया। फिलहाल हादसे में चालक आशीष कुमार की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि ट्रैक्टर में सवार अन्य लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।