7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Voter registration: मतदाता सूची में फिर से जुड़ेंगे नाम, 17 साल वाले भी कर सकेंगे आवेदन, बस करना होगा ये काम

Chhattisgarh Voter registration: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। 17 साल से अधिक उम्र के युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 10 Oct 2026, 3:11 PM IST

Voter registration

मतदाता सूची में फिर से जुड़ेंगे नाम (photo Patrika)

Chhattisgarh Voter registration: प्रदेश में मतदाता सूची में जिन वोटरों के नाम कट गए थे, उसे सत्यापन के बाद फिर से जोड़ा जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा एक माह के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न वजहों से हटाए गए नाम का फिर से सत्यापन किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। वहीं 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

24.99 लाख मतदाताओं के नाम कटे घर-घर पहुचेंगे बीएलओ

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान करीब 24.99 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। इनमें लगभग 6.42 लाख मृत मतदाता और 19,13,540 अनुपस्थित या स्थानांतरित मतदाता शामिल हैं। वहीं सूची में 2 लाख 35 हजार 994 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। अब एक महीने तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का दोबारा सत्यापन करेंगे और पात्रता के अनुसार मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने की प्रक्रिया में मदद करेंगे।

मतदान केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में लगेंगे विशेष शिविर

अभियान के तहत हर सप्ताह बुधवार और गुरुवार को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को स्कूल-कॉलेजों में मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। आईटीआई, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भी शिविर लगेंगे। संस्थानों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को फॉर्म-6 के आवेदन प्राप्त करने और क्षेत्र सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदाता सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ साझा करेंगे।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नागरिक ईसीआईनेट मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी को फॉर्म-6 जमा किया जा सकता है।